भारत नेपाल सीमा पर बही आस्था की बयार

संवाद सूत्र,तीतरी (पिथौरागढ़) : भारत नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मठ हंसेश्वर मे पांच दिवसीय माघ महो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:48 PM (IST)
भारत नेपाल सीमा पर बही आस्था की बयार
भारत नेपाल सीमा पर बही आस्था की बयार

संवाद सूत्र,तीतरी (पिथौरागढ़) : भारत नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मठ हंसेश्वर मे पांच दिवसीय माघ महोत्सव का पारंपरिक रू प से शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर महिलाओं ने काली और गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीवी से चार किमी दूर तक कलश यात्रा निकाली। माघ महोत्सव का उद्घाटन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल ने किया।

हंसेश्वर मठ में आयोजित 19वें माघ महोत्सव के उपलक्ष्य पर हंसेश्वर मठ से महिलाएं जौलजीवी पहुंची। जहां पर काली गंगा और गोरी गंगा के संगम से पवित्र जल लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वहीं मठ में माघ महोत्सव का फीता काट कर नपा अध्यक्ष डीडीहाट ने उद्घाटन करते हुए कहा कि हंसेश्वर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। सदियों से हंसेश्वर मठ से धर्म और आस्था का संदेश पूरे क्षेत्र में फैला है। उन्होंने हंसेश्वर मठ की महत्ता पर बोलते हुए कहा किमठ के महंत 108 परमानंद गिरि महाराज द्वारा मठ केलिए जो किया जा रहा है वह अनुकरणीय है।

माघ महोत्सव के प्रथम दिन शिवालय में यज्ञ , हवन का आयोजन किया गया। सुबह कलश यात्रा के बाद यहां पर किशोरों के निशुल्क यज्ञोपवीत किए गए । इसके बाद गणेश पूजन , शिवार्चन के बाद विधिवत पूजा हुई । महोत्सव में पहुंचे साधु, संतों का प्रवचन हुआ । सायं को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। माघ महोत्सव के प्रथम दिन तल्लाबगड़, मल्ला बगड़, जौलजीवी, अस्कोट, गर्खा , डीडीहाट आदि क्षेत्र की जनता ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी