शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ

शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में दस दिवसीय भागवत कथा शनिवार को शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:06 PM (IST)
शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ
शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में दस दिवसीय भागवत कथा शनिवार को शुरू हुई। कथा शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली।

परंपरागत परिधानों में सुसज्जित महिलाएं सिर पर कलश धारण कर हाट कालिका मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से कलश स्थापना हुई। कथावाचक पंडित मनोज जोशी ने कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन उन्होंने देवी मां के विभिन्न रू पों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देवी भागवत श्रवणमात्र से ही मानव के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। यजमान नैन सिंह रावत ने भक्तों से मंदिर पहुंचकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया है। पहले दिन तमाम श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंचे। ========= मां गगन भेदी जयकारों के बीच निकली देवी की रथ यात्रा

लोहाघाट : क्षेत्र के प्रसिद्ध देवीधार मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय देवीधार मेला पूजा अर्चना के साथ शनिवार को संपन्न हो गया है। अंतिम दिन क्षेत्र के तीन गावों से मा के डोले मंदिर लाए गए। इस दौरान गनगभेदी जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में सबसे पहले कलीगाव का डोला पहुंचा। कुछ समय के अंतराल में डैसली गांव और अंत में राय नगर चौड़ी गाव श्रद्धालु डोले को लेकर मंदिर पहुंचे। कोरोना संक्त्रमण काल को देखते हुए मेले में दुकानों और शैक्षिक, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया गया था। डोलों के मंदिर पहुंचते ही मा के जयकारों के साथ वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर हो गया। देव डागरों के शरीर में प्रकट हुए देवी देवताओं ने श्रद्धालुओं का आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व पंडित प्रकाश पुनेठा ने विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न कराई। मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन मेहता ने मेले के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। मंदिर समिति के सचिव प्रकाश राय ने मंदिर पहुंचे लोगों को कोविड 19 के प्रति जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी