पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10 बजते ही सिंलिंडर हो रहे खत्म और देर सायं तक बांट रहे मजदूर

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:30 PM (IST)
पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10 बजते ही सिंलिंडर हो रहे खत्म और देर सायं तक बांट रहे मजदूर
पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10 बजते ही सिंलिंडर हो रहे खत्म और देर सायं तक बांट रहे मजदूर

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : जिला मुख्यालय में गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गैस वितरण केंद्रों में एक घंटे के भीतर ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर खत्म होने की जानकारी दी जा रही है। जबकि नगर में देर सायं तक मजदूर सिलिंडर ढोते दिखाई दे रहे हैं।

एक माह से जिला मुख्यालय में गैस की किल्लत चल रही है। जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस मामले में मौन साधे हैं। मांग के अनुरू प प्लांट से गैस नहीं मिल पाने के चलते समस्या खड़ी हुई है। वहीं, आपूर्ति बढ़ाने के लिए किसी स्तर से ठोस पहल नहीं हो रही है।

सोमवार को गैस वितरण केंद्रों में सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। सवा नौ बजे गैस के वाहन वितरण केंद्रों में पहुंचे और 45 मिनट के भीतर ही गैस खत्म होने की जानकारी देकर उपभोक्ताओं को लौटा दिया गया। अलबत्ता नगर के कई हिस्सों में देर सायं तक मजदूर सिलिंडर ढोते हुए दिखे। वितरण केंद्रों में गैस खत्म होने के पांच से सात घंटे बाद तक मजदूर कहां से सिलिंडर ला रहे हैं, इसे लेकर उपभोक्ताओं में तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। जनमंच ने गैस वितरण व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर, गैस प्रबंधक मंजू बिष्ट ने कहा है कि अब गैस की आपूर्ति बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

---

वर्जन

वितरण में कुछ सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को प्रतिदिन दिए जाने वाले सिलिंडरों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। स्थिति पूरी तरह सामान्य बनाने के लिए आपूर्ति बढ़ाने की जरू रत है। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से आइओसी सेल्स आफिसर और प्लांट मैनेजर को पत्र भेजा जा रहा है।

- चित्रा रौतेला, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़।

chat bot
आपका साथी