रामलीला मंचन : अशोक वाटिका उजाड़ हनुमान ने जलाई रावण की लंका

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में चल रही दोनों रामलीला अब चरम पर पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:47 PM (IST)
रामलीला मंचन : अशोक वाटिका उजाड़ हनुमान ने जलाई रावण की लंका
रामलीला मंचन : अशोक वाटिका उजाड़ हनुमान ने जलाई रावण की लंका

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में चल रही दोनों रामलीला अब चरम पर पहुंच गई है। सदर रामलीला में लंका दहन और टकाना रामलीला में सूर्पणखा के नाक-कान काटने का मंचन हुआ। देर रात तक दर्शकों ने रामलीला का आनंद उठाया।

सदर रामलीला में पंचवटी में राम लक्ष्मण के सीता के नहीं मिलने पर व्याकुल हो जाने से मंचन प्रारंभ हुआ। सीता की खोज में भगवान राम के शबरी तक पहुंचने, शबरी द्वारा राम का सुग्रीव से मिलन कराने, हनुमान से भगवान राम के मिलन के साथ बाली बध का मंचन हुआ। इसके बाद सीता की खोज में हनुमान का लंका पहुंचना। अशोक वाटिका में सीता का भगवान राम की अंगूठी भेंट कर अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद रावण दरबार में पहुंचकर लंका जला डालने के साथ आठवें दिन की लीला का समापन हुआ।

नगर के टकाना क्षेत्र में चल रही रामलीला में सूर्पणखा के नाक कान काटने का मंचन हुआ। टकाना रामलीला में नगर के साथ ही आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। ====== गैंडाखाली में आदर्श रामलीला का जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

टनकपुर : गाव गैंडाखाली में आदर्श रामलीला कमेटी ने नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने दीप प्रज्वलित कर मंचन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का मंचन दिखाया गया। वहीं मुख्य अतिथि पाठक ने कहा कि आज इस कलयुग में जहा रामचंद्र जी की लीला का मंचन दिखाया जा रहा है। उसे सभी को प्रभु श्री राम के आदशरें को अपनाने व उनके बताए गए मार्गो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नारायण सिंह महर, देवू सामंत, गणेश सिंह, बच्चन सिंह अधिकारी, मनु गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। इधर नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा गाधी मैदान में विगत एक सप्ताह से संचालित हो रही रामलीला में पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की कैशियर गुंजन बिष्ट अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सातवें दिन राम वनवास से लेकर सूर्पणखा की नाक काटने का मंचन दिखाया गया। वहीं गुंजन अरोड़ा ने संबोधन कोरोना काल से कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर्स कोरोना से प्रभावित हुए अंतिम व्यक्ति तक भोजन की सुविधा जो इनके द्वारा उपलब्ध कराई गईं वह बहुत सराहनीय कार्य है। वहीं उन्होंने भगवान राम के आदशरें को अपनाकर अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस अवसर पर दीपक शारदा, संजय अग्रवाल, संजय छतवाल, विशाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी