प्रदेश स्तरीय चित्रकला में हिमांशु ने मारी बाजी

संवाद सूत्र, नाचनी: प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राइंका बांसबगड़ के छात्र हिमांशु बिष्ट ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 03:27 PM (IST)
प्रदेश स्तरीय चित्रकला में हिमांशु ने मारी बाजी
प्रदेश स्तरीय चित्रकला में हिमांशु ने मारी बाजी

संवाद सूत्र, नाचनी: प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राइंका बांसबगड़ के छात्र हिमांशु बिष्ट ने प्रथम व मोहन जोशी ने द्वितीय स्थान हासिल कर सीमांत जिले को गौरवांवित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून द्वारा बाल दिवस पर राजभवन में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें सभी 13 जिलों के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। पिथौरागढ़ की ओर से राइंका बांसबगड़ के कला अध्यापक राजीव कश्यप के मार्गदर्शन में विद्यालय के चार छात्र मोहन जोशी, प्रियांशु कुमार, हिमांशु बिष्ट व नवीन जोशी ने भाग लिया। जिसमें हिमांशु बिष्ट, पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा विद्यालय के ही मोहन चंद्र जोशी, पुत्र दीनानाथ जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों छात्रों का विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी