ग्वाल गांव में भारी भूस्खलन, मुनस्यारी के धापा गांव में गिरे बोल्डर, एक घायल

पिथौरागढ़ के ग्वाल गांव में भारी भूस्खल न होने से कई मकान खतरें की जद में आ गए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:00 AM (IST)
ग्वाल गांव में भारी भूस्खलन, मुनस्यारी के धापा गांव में गिरे बोल्डर, एक घायल
ग्वाल गांव में भारी भूस्खलन, मुनस्यारी के धापा गांव में गिरे बोल्डर, एक घायल

जेएनएन, पिथौरागढ़ : मुनस्यारी के आपदा प्रभावित धापा गांव में पहाड़ की तरफ से विशाल बोल्डर गांव में गिरे। बोल्डर की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया। गांव में भगदड़ मच गई।

बुधवार की रात्रि को धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी और डीडीहाट तहसील क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई । धारचूला के ग्वाल गांव के एलधारा के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से मोहन राम का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया। एलधारा के अन्य मकानों को खतरा हो चुका है। लोगों ने मकान छोड़ दिए हैं, पार्क में टेंट लगा कर रह रहे हैं। ग्वाल गांव जाने वाला मार्ग बंद हो चुका है। यह स्थान धारचूला नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में है। जिससे नगर में भी खतरा बना हुआ है। खुम्ती के सीपाल थोड़ा में भी भूस्खलन हुआ है। डीडीहाट नगर के निकट के जाख द्योलेत गांव में बलवंत सिंह रावल का मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवारजनों ने दूसरे के मकान में शरण ली है। गांव में ही ध्यान सिंह गैड़ा और दीवान सिंह रावल के मकान खतरे में आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी