आर्थिक तंगी झेल रहे झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी

नेपाल सीमा बंद होने से आर्थिक तंगी झेल रहे झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:13 AM (IST)
आर्थिक तंगी झेल रहे झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी
आर्थिक तंगी झेल रहे झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी

झूलाघाट (पिथौरागढ़), जेएनएन : नेपाल सीमा बंद होने से आर्थिक तंगी झेल रहे झूलाघाट के व्यापारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। केंद्र और राज्य सरकार से व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे व्यापारियों ने अनशन स्थल पर सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की ।

झूलाघाट बाजार पूरी तरह नेपाल के ग्राहकों पर निर्भर है। मार्च माह से नेपाल सीमा बंद है। जिससे भारतीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। भारतीय व्यापारियों ने बीते दिनों आर्थिक संकट झेल रहे व्यापारियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की थी। इस मांग को लेकर व्यापारियों ने सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार को भी अनशन जारी रहा।

मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारी अनशन पर बैठे। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। घर, दुकान का किराया, बिजली, पानी के बिल तक जमा कर पाना मुश्किल हो चुका है। स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि चम्पावत निवासी एक व्यापारी अपने परिवार के साथ गांव लौट चुका है।

दूसरे दिन उद्योग व्यापार मंडल के सचिव लवदेव भट्ट, भुवन पंगरिया, प्रकाश डिक्टिया और परमानंद गिरी अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष गणेश भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल, एचबी भट्ट, कमान खड़ायत, विपिन जोशी, किशोर जोशी ,डब्बू कलखुड़िया, मदन ओली, धर्मानंद पंत, राम सिंह थापा, रघुवर गड़कोटी, बेनी राम कलखुड़िया, भैरव पंगरियां धरने पर बैठे। ========= जिपं अध्यक्ष से लगाई मदद की गुहार संसू, झूलाघाट: मंगलवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल पिथौरागढ़ के उपाध्यक्ष संजीव जोशी झूलाघाट के व्यापारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा से मिले। इस मौके पर उन्होंने नेपाल सीमा बंद होने से झूलाघाट के व्यापारियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि झूलाघाट के व्यापारियो की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। कस्बे में लगे स्ट्रीट लाइट के बिल के भुगतान का अनुरोध किया। जिपं अध्यक्ष से मिलने वाले व्यापारियों में नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजीव जोशी, लक्ष्मण चंद, राम चंद्र भट्ट, भगवान धारियाल और रमेश चंद थे।

chat bot
आपका साथी