10 हजार फीट की ऊंचाई पर कुटी यांग्ती नदी पर तैयार हुआ पैदल पुल

सीमांत तहसील धारचूला के उच्च हिमालय में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दो गांवों को जोड़ने को पैदल पुल तैयार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:37 PM (IST)
10 हजार फीट की ऊंचाई पर कुटी यांग्ती नदी पर तैयार हुआ पैदल पुल
10 हजार फीट की ऊंचाई पर कुटी यांग्ती नदी पर तैयार हुआ पैदल पुल

संवाद सूत्र, धारचूला: सीमांत तहसील धारचूला के उच्च हिमालय में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दो गांवों को जोड़ने के लिए पैदल पुल तैयार हो गया है। जर्जर हाल पुल के चलते ग्रामीण खासे परेशान और सशंकित थे।

गुंजी और नपल्च्यू गांवों के बीच बहने वाली कुटी यांग्ती नदी के ऊपर वर्षो पूर्व पैदल पुल बनाया गया था। इसी पुल से दोनों गांवों के लोग आवागमन करते आ रहे हैं। पुल खासा जर्जर हो चुका था। लकड़ी के बने इस पुल से आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई थी। सहमे ग्रामीण पैदल पुल की जगह लंबा फेरा काटकर आवागमन करने को मजबूर थे। ग्रामीण लंबे समय से नया पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को नया पुल बनाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने अब कुटी यांग्ती नदी पर नया पैदल पुल तैयार कर लिया है। बुधवार को पुल का विधिवत शुभारंभ हो गया। पुल तैयार हो जाने से दोनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। ======== अल्काथल-नैनादेवी मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति

थल: तहसील क्षेत्र के अल्काथल से नैनी देवी तक चार किमी मोटर मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस मार्ग में सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क से 24 से अधिक गांवों को लाभ पहुंचेगा।

कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने इस आशय की सूचना गांव के ग्राम प्रधान को दी है। जिसमें चुफाल ने कहा कि अल्काथल-नैनी देवी सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण का शासनादेश जारी हो चुका है। इसके लिए शासन से 2 करोड़ 58 लाख 21 हजार की वित्तीय स्वीकृति की मंजूरी मिल चुकी है। सड़क का कायाकल्प होने से किमल्टा, खोली, कन्यूरी, भांतड़, मेलती, धिंगतड़, धौकली, कुकरौली समेत 24 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रमोद उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय, प्रधान राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, डीडी उपाध्याय, पीतांबर उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, प्रह्लाद राम ने काबीना मंत्री चुफाल का आभार प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी