गोविंद, खुशी और नेपाली लोक कलाकारों के गीतों पर थिरके दर्शक

विकास खंड कनालीछीना की ओर से गर्खा क्षेत्र में एक दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में देर रात तक लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:17 PM (IST)
गोविंद, खुशी और नेपाली लोक कलाकारों के गीतों पर  थिरके दर्शक
गोविंद, खुशी और नेपाली लोक कलाकारों के गीतों पर थिरके दर्शक

संवाद सूत्र, अस्कोट : विकास खंड कनालीछीना की ओर से गर्खा क्षेत्र में एक दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के लोक कलाकारों के साथ ही नेपाल से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि सुदूर क्षेत्र में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने गर्खा इंटर कालेज का नया भवन बनाने का वायदा क्षेत्र की जनता से किया।

महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरू आत लोक कलाकार खुशी जोशी ने धार्मिक गीतों से की। उन्होंने अपनी आवाज से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। लोक कलाकार गोविंद दिगारी ने झोड़ा, चांचरी गायन कर दर्शकों को बांधे रखा। अंत में नेपाल से आए लोक कलाकार सूरज थापा और रीता केसी ने नेपाली लोक गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। लोक कलाकार प्रहलाद मेहरा ने उत्तराखंड के प्रचलित लोक गीत सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक दर्शक गीतों पर झूमते नजर आए।

इससे पूर्व आयोजक विकास खंड कनालीछीना की ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल, भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अगले वर्ष महोत्सव को वृहद रू प देने की बात कही। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रू प में सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, भगवान देऊपा, दीपक चुफाल, हरेंद्र चुफाल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, पूरन पंत, किशोर चुफाल, कुंदन कन्याल वीरेंद्र कन्याल आदि मौजूद रहे। ======= मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम

टनकपुर : करवाचौथ से एक दिन पूर्व नारी सेवा संस्थान द्वारा पंचमुखी धर्मशाला में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 महिलाओं व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी रचाई। एक छात्रा ने तो मेहंदी में गणेश व महिला का चित्र उकेरा था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, निशा राज द्वितीय व स्नेहा राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का निर्णय रूकसार अंसारी, प्रीती टंडन व नीलिमा गर्ग ने किया। संचालन सन्नी कोहली ने किया। इस अवसर पर संरक्षक निधि गुप्ता व सरिता, वीना अग्रवाल, छवि गुप्ता, प्रज्ञा शर्मा, सरिता मित्तल, वर्षा शर्मा, रजनी कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी