मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या बारिश की चढ़ी भेंट

हिमनगरी मुनस्यारी में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मौसम की भेंट चढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:27 PM (IST)
मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या बारिश की चढ़ी भेंट
मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या बारिश की चढ़ी भेंट

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: हिमनगरी मुनस्यारी में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मौसम की भेंट चढ़ गई। बारिश के चलते रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं हुआ। शुक्रवार दिन में विद्यालयी बच्चों और युवक और महिला दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। महोत्सव स्थल पर लगे स्टालों में स्थानीय खानपान और स्थानीय ऊनी वस्त्रों के स्टाल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बने हैं।

मुनस्यारी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या प्रारंभ होने से पूर्व बारिश ने दस्तक दे दी। जिसके चलते सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। शुक्रवार की सुबह से भी मौसम खराब रहा। आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर के आसपास से सांस्कृतिक मंच पर स्कूली बच्चों और महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए क्लास के ठेकेदार नीरज ह्यांकी थे। विभिन्न विद्यालयी बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। महिला मंगल दलों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोक कला प्रदर्शन किया। इस मौके पर राइंका घोष दल की झांकी,महिला मंगल दल राछूसैन, रिगू,,सरमोली ,सेरा, सुरिग, हरकोट की ममंद की महिलाओं ने आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। रात को पुष्कर महर एंड पार्टी के कार्यक्रम हो रहे हैं ।

इस दौरान महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने रिगाल की वस्तुएं बनाने वाले युवा कारीगर हरीश राम को शाबासी देते हुए पांच हजार रु पए का इनाम दिया। महोत्सव स्थल पर लगे स्टाल आकर्षण का केंद्र बने हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू पांगती ने महोत्सव में जनता द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर आभार जताया है। ======== टक टका टक कमला बाटुली लगाए..

गंगोलीहाट: दशाईथल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। महोत्सव की दूसरी शाम फौजी ललित मोहन जोशी व देवभूमि मां शारदे लोककला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को कड़ाके की ठंड के बावजूद झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों ने भी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दशाईथल महोत्सव की दूसरी शाम प्रसिद्ध लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने जैसे ही मंच पर कदम रखा, दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने टक टका टक कमला.., नैनीताल की मधुली हिट मेरा दगाड़ा.. आदि सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अल्मोड़ा की कलाकार संगीता सोनाल ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात्रि तक बांधे रखा। ठंड के बावजूद श्रोता व दर्शक देर रात्रि तक जमे रहे। समिति अध्यक्ष आदित्य मेहरा ने बताया कि महोत्सव स्थल में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, नाव, ट्रेन आदि लगाए गए हैं। इसके अलावा गर्म कपड़े, क्रोकरी की दुकानें भी लगाई गई हैं, जिनका लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। उन्होंने सभी से महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की हे। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के लक्ष्मण सिंह, अमर सिंह मेहरा, पंकज कुमार आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी