आमरण अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन 23वें रोज जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:12 PM (IST)
आमरण अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
आमरण अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

संवाद सूत्र, डीडीहाट: डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन 23वें रोज जारी रहा। सात दिनों से अनशन में डटे अनशनकारियों की हालत बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्थान पर दो नए अनशनकारी मोर्चे में डट गए है।

पिछले सात दिनों से आमरण अनशन में बैठे पंकज और कमलेश की हालत बिगड़ जाने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। उनके स्थान पर गणेश कन्याल और पूरन देऊपा अनशन पर बैठ गए। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, उक्रांद नेता चंद्रशेखर कापड़ी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि डीडीहाट क्षेत्र की जनता अपना हक मांग रही है। सरकार को यह देना ही होगा।

आंदोलन के समर्थन में बोरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को अपने गांव से आमरण अनशन स्थल तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने धरना दिया। शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर आमरण अनशन पर बैठ जाने की चेतावनी दी। जुलूस में भवानी राम, उमा बोरा, देवकी देवी, ममता बोरा, प्रणव बोरा, संजय, पुष्कर राम, प्रहलाद शामिल रहे। ======= सुध नहीं लिए जाने से नाराज मड़कनाली के ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन 103 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की सुध नहीं लिए जाने से नाराज आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

शनिवार को जीवन बिष्ट और चंचल बिष्ट क्रमिक अनशन में बैठे। अनशन स्थल पर हुई बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि 103 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने आंदोलन की कोई सुध नहीं ली है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़क निर्माण के लिए पहल नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आमरण अनशन शुरू करेंगे। क्षेत्रवासियों ने विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का एलान दोहराया है।

chat bot
आपका साथी