ऋण वसूली के के लिए हो रहे उत्पीड़न से भड़के किसान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कृषि ऋण वसूली के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिले के किसा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Dec 2018 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 04:23 PM (IST)
ऋण वसूली के के लिए हो रहे उत्पीड़न से भड़के किसान
ऋण वसूली के के लिए हो रहे उत्पीड़न से भड़के किसान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: कृषि ऋण वसूली के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिले के किसान गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उत्पीड़न बंद नहीं किए जाने पर किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर के रामलीला मैदान में एकत्र हुए किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए गांधी चौक पहुंचे। जहां किसानों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने सभा की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान कृषि ऋण माफ किए जाने की घोषणा की थी। अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया है। ऋण माफी के नाम पर अब किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऋण जमा नहीं कर पा रहे गरीब किसान जेल में ठूंसे जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस उत्पीड़न को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष जोशी, शंकर राम कोहली, प्रेम राम, जितेंद्र सिंह, बीडी कोहली, जगदीश, प्रेम सिंह, नंदाबल्लभ जोशी, देवराम, धनीराम, लक्ष्मण राम, कमान सिंह खनका, शमशेर सिंह, मनीराम, अनिल चंद सहित तमाम किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी