पिथौरागढ़ और डीडीहाट में गरजे किसान

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: किसानों के भारत बंद के आह्वान पर सीमांत के किसानों ने प्रदश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 05:00 PM (IST)
पिथौरागढ़ और डीडीहाट में गरजे  किसान
पिथौरागढ़ और डीडीहाट में गरजे किसान

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: किसानों के भारत बंद के आह्वान पर सीमांत के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार पर कृषि ऋण माफी का वायदा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। डीडीहाट में महिला किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

पिथौरागढ़ में गांधी चौक पर कृषि ऋण माफी की मां ग को लेकर प्रदर्शन करते किसानों ने कहा कि भाजपा ने गत विस चुनावों में अपने चुनावी घोषणापत्र में कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था और किसानों को ब्याज रहित कर्ज देने का वायदा किया था। प्रदेश में सरकार बने डेढ़ साल हो चुके हैं परंतु सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। किसानों का उत्पीड़न नहीं करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में किसानों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। कृषि ऋण वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई हैं।

इस मौके पर किसान अनिल चंद ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार के वित्त्त मंत्री खजाना खाली होने की बात कहते हैं दूसरी तरफ विधायकों का वेतन , भत्त्ते बढ़ा दिए जाते हैं। किसानों को देने की बात आती है तो सरकार का खजाना खाली हो जाता है। प्रदर्शन के बाद सीएम के नाम का ज्ञापन भेजा गया। जिसमें शीघ्र वायदे के अनुसार कृषि ऋण् माफ नहीं होने पर पूरे जिले भर में किसान आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, संरक्षक शंकर राम कोहली, एपी धौनी, शमशेर महर, अनिल चंद, प्रेम कुमार, धरम सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह , देव राम आदि शामिल थे।

डीडीहाट: कृषि ऋण माफी को लेकर तहसील क्षेत्र की महिला किसानों ने गांधी चौक पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वाले किसानों में किसान संगठन की अध्यक्ष भागीरथी देवी, कौश्यला देवी, लीला देवी, मोहिनी देवी, खीमा देवी, नंदा देवी, शांति देवी, धौली देवी, बंसती देवी, गोपाल राम , गंगा देवी , धाना देवी, परु ली देवी, कल्याण सिंह, सरस्वती देवी, पूरन सिंह , अरविंद, त्रिलोक , मीना देवी, नीरू देवी आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी