नगर पालिका का हर परिवार- एक पौधा अभियान शुरू

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने गुरू वार को नगर पालिका के हर घर पौधा अभियान की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:19 PM (IST)
नगर पालिका का हर परिवार- एक पौधा अभियान शुरू
नगर पालिका का हर परिवार- एक पौधा अभियान शुरू

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सांसद अजय टम्टा ने गुरू वार को नगर पालिका के हर घर पौधा अभियान की शुरू आत की। पालिका आज से शुरू हो रहे हरेला सप्ताह के तहत नगर के हर घर में एक पौधा उपलब्ध कराएगी। पौधे लगने से नगर क्षेत्र हरा भरा हो जाएगा। जिससे पर्यावरण भी बेहतर हो जाएगा।

नगर के जाखनी और तिलढुकरी वार्ड में पौधा लगाकर अभियान की शुरू आत करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरू री है। यह मुहिम तभी सफल होगी जब प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से नगर को हरा भरा करने के लिए प्रत्येक परिवार को एक पौधा उपलब्ध कराने का यह प्रयास सराहनीय है।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर का तेजी से विकास हो रहा है। विकास की इस गति में पर्यावरण का ध्यान रखना बेहद जरू री है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने प्रत्येक परिवार को एक-एक पौधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास अपनी भूमि उपलब्ध है वे भूमि में पौधा लगायेंगे। जिनके पास भूमि नहीं है वे गमले में अगले दो वर्ष तक पौधे को विकसित करेंगे। इसके बाद पालिका इस पौधे को वापस लेकर नगर में खाली पड़ी जमीनों में लगाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद स्वरू प, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास, सभासद हेमा शाही, विजेंद्र सिंह महर, अवर अभियंता उमेश अवस्थी, नंदा बल्लभ पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी