राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी को जिलाधिकारी ने दी पांच हजार की मदद

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुनील प्रसाद को डीएम ने आर्थिक मदद दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 05:12 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:12 AM (IST)
राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी को जिलाधिकारी ने दी पांच हजार की मदद
राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी को जिलाधिकारी ने दी पांच हजार की मदद

पिथौरागढ़, जेएनएन : गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुनील प्रसाद को जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

कोरोना काल में राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग क्रिकेटर सुनील प्रसाद के समक्ष अपने परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। सुनील के पास रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहा है। इधर कोविड काल में मजदूरी का काम भी नहीं मिलने से सुनील के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में दिव्यांग क्रिकेट को पांच हजार का चैक सौंपा। जिलाधिकारी की पहल पर सुनील को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से दो लाख का ऋण भी स्वीकृत किया गया। क्रिकेटर सुनील ने जिलाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी और उद्योग विभाग का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी