श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में फूटा आक्रोश, दवा प्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

ट्रेड यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल में शामिल दवा प्रतिनिधियों ने गुरुवार को पिथौरागढ़ मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:23 PM (IST)
श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में फूटा आक्रोश, दवा प्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में फूटा आक्रोश, दवा प्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन: ट्रेड यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल में शामिल दवा प्रतिनिधियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडेय की अगुवाई में नगर में जुलूस के बाद गांधी चौक में सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। नए कानूनों से श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। वर्तमान में श्रमिकों की हालत दयनीय है। कई कंपनियां बंद हो गई हैं और कई बंद होने के कगार पर है। श्रमिकों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिकों को राहत राशि दिए जाने की मांग की। इसके अलावा दवाओं के दाम कम करने, जीवन रक्षक दवाओं का अस्पताल में निश्शुल्क वितरण करने, पब्लिक सेक्टर को बचाने के लिए ठोस पहल करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने उठाई। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर दवा प्रतिनिधियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव पीके मिश्रा, सचिव भगवान सिंह, सहसचिव सुरेश जोशी, कोषाध्यक्ष गंभीर भंडारी, जगदीश पांडेय, तरू ण जोशी, राजेश धौनी, जितेंद्र पांडेय, पवन बोरा, ललित प्रसाद, हरीश महरा, कैलाश पांडेय आदि शामिल थे। ========= समस्याओं के निस्तारण न होने पर आदोलन की चेतावनी टनकपुर : रोडवेज कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को मंडल कार्यालय में बैठक कर उन्होंने अपनी समस्याओं का प्रमुखता से रखा।

संगठन के प्रातीय अध्यक्ष कमल पपनै की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी के समक्ष कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह बोनस दिए जाने, किलोमीटर की बाध्यता न रखे जाने, ईमेल के नाम से अवैध रूप से टनकपुर डिपो में डयूटी स्लिप काटने पर कार्रवाई करने, टाइम आफिस द्वारा ही स्लिप काटने, ई टिकटिंग मशीनों की आपूर्ति किए जाने, ई टिकटिंग के कक्ष में बंद कम्प्यूटर को खोले जाने, टाइम आफिस द्वारा टनकपुर डिपो की संयुक्त स्लिप काटे जाने, ई सेल के कर्मचारियों को अन्य जगह लगाए जाने आदि मांगे प्रमुखता से रखी। कहा कि निगम प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में पिथौरागढ़ से आए कमल बिष्ट, रमेश पाडेय, लोहाघाट से रवीन्द्र जोशी, मनोज मिश्रा, किशन सिंह, महिपाल सिंह, जगदीश सिंह, नीरज सिंह, सिराजुद्दीन, जमना कुमारी, सुरेन्द्र चिलवाल, शेर सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, हरीश पाडेय, रवि शर्मा, दरवान राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी