पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ में किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ में कहा कि गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए इसकी सहायक नदियों की गंदगी भी हटाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM (IST)
पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ में किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ
पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ में किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए उसकी सहायक नदी-नालों का स्वच्छ रहना भी बेहद जरू री है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में नदी-नालों को स्वच्छ करने में 200 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।

पेयजल मंत्री सोमवार को राइंका कनालीछीना परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ-सुथरा रखने के लिए देश में नमामि गंगे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी की तर्ज पर अब उत्तराखंड के नदी-नालों को भी साफ रखने के लिए कार्ययोजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा की सहायक नदियों में गिरने वाले प्रदूषित जल का ट्रीटमेंट करने के साथ ही नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए नदियों के किनारे मोक्ष स्थल और स्नान घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए जागरू कता अभियान की शुरुआत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले जल संरक्षण कार्यो की जानकारी भी दी। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों के साथ ही स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे समूहों के प्रतिनिधियों को पेयजल मंत्री ने सम्मानित किया। प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कपड़ों के थैलों के वितरण के साथ ही विभिन्न पौधों का वितरण किया गया। नदियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए गंगा रन को भी उन्होंने रवाना किया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, राज्य परियोजना प्रबंधक पूरन चंद्र का पड़ी, नोडल अधिकारी केएस मेहता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी