जल जीवन मिशन के कार्य सिंचाई विभाग को सौंपे जाने पर पेयजल निगम इंजीनियर भड़के

जल जीवन मिशन के कार्य सिंचाई विभाग को सौंपे जाने पर पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने आपत्ति जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:53 PM (IST)
जल जीवन मिशन के कार्य सिंचाई विभाग को सौंपे जाने पर पेयजल निगम इंजीनियर भड़के
जल जीवन मिशन के कार्य सिंचाई विभाग को सौंपे जाने पर पेयजल निगम इंजीनियर भड़के

पिथौरागढ़, जेएनएन: जल जीवन मिशन के कार्य सिंचाई विभाग को सौंपे जाने पर पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। संघ ने चार माह से वेतन नहीं मिलने पर भी कड़ा आक्रोश जताया है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (पेयजल निगम) की बैठक में सदस्यों ने कहा कि सरकार ने व्यय और सेंटेज के अंतर की पूर्ति के लिए शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन अभी इस इस पर अमल नहीं हुआ है। अंतर को पूरा नहीं किए जाने से पेयजल निगम कर्मियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। अंतर की पूर्ति तो दूर विभाग में सेन्टेज की फाइलें भी लटकाई जा रही हैं। पूरा विभाग प्रभारी व्यवस्था के भरोसे चल रहा है। कनिष्ठ अभियंताओं के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लटका हुआ है। एक ओर विभाग में तमाम समस्याएं बनी हुई हैं दूसरी ओर पेयजल के कार्य को सिंचाई विभाग को सौंपा जा रहा है। इससे कार्मिक हतोत्साहित हैं जिसके चलते जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना का कार्य पूरे मनोयोग से नहीं कर पा रहे हैं। बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग उठाते हुए सदस्यों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं होने की स्थिति में संगठन सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। बैठक में संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान, राजीव सैनी, प्रकाश जोशी, जेएस गुंज्याल, मोहम्मद इस्लाम, गजेंद्र बोनाल, मनमोहन दुग्ताल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। ========= विकास खंड बिण में योजनाओं की भौतिक सत्यापन को समिति गठित पिथौरागढ़: विकास योजनाओं के भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता जांच को विकास खंड बिण में छह सदस्यीय कमेटी गठित कर ली गई है। समिति सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट जिला और शासन स्तर को प्रेषित करेगी। समिति में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी, कनिष्ठ प्रमुख रोहित कोहली, सदस्य अंजू पुरी, खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत राज अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी