सिलिंडर के लिए सुबह दस बजे से इंतजार, शाम चार बजे खाली पहुंचा वाहन

पिथौरागढ़ सीमांत जनपद में रसोई गैस संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:14 PM (IST)
सिलिंडर के लिए सुबह दस बजे से इंतजार, शाम चार बजे खाली पहुंचा वाहन
सिलिंडर के लिए सुबह दस बजे से इंतजार, शाम चार बजे खाली पहुंचा वाहन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जनपद में रसोई गैस संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गैस के पर्याप्त वाहन पहुंचने के बाद भी लोगों तक सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहा है। सुबह से शाम तक गैस का इंतजार कर रहे लोगों को अंत में निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों ने आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

गुरु वार को जिला मुख्यालय में गैस के छह वाहन पहुंचे। जिसमें तकरीबन 800 से 900 सिलिंडर आए। जिनका विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया गया। गुरु वार को जिला मुख्यालय से लगे पौंण-बड़ोली-हुड़ेती क्षेत्र में भी 200 से ज्यादा सिलिंडरों का वाहन भेजा गया। सिलिंडर का वाहन पौंण-बड़ोली क्षेत्र में वितरण करने के बाद शाम करीब चार बजे हुड़ेती क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन यहां पहुंचते ही सिलिंडर खत्म हो गए। यहां सुबह दस बजे से ही लोग सिलिंडर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन छह से अधिक लोगों को सिलिंडर नहीं मिलने पर निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने गैस वितरकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों को छोड़ बाहरी लोगों को सिलिंडर दिए जाते हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों तक सिलिंडर नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों का कहना है कि सिलिंडर में गैस भी दो से तीन किमी आ रही है। गैस बीस दिन ही खत्म हो जा रही है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

========== गैस की आपूर्ति अब सामान्य होने लग गई है। प्लांट से हर रोज गैस के वाहन आ रहे हैं। बैकलाग भी आधे से कम आ गया है। लोग गैस को जबरन घरों में स्टाक कर रहे हैं। जिस कारण सभी लोगों तक गैस नहीं पहुंच पा रही है।

- उषा राणा, गैस प्रबंधक।

chat bot
आपका साथी