प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति पर चर्चा

भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति पर चर्चा करते हुए सम्मेलन में मौजूद लोगों से संवाद कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:16 PM (IST)
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति पर चर्चा
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति पर चर्चा

जासं, पिथौरागढ़ : भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति पर चर्चा करते हुए सम्मेलन में मौजूद लोगों से संवाद कार्यक्रम हुआ।

नगर के एक बारातघर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य वक्ता मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने अपने संबोधन में भाजपा की रीति और नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से भाजपा सरकारों की उपलब्धियां बताई । उन्होंने राष्ट्रवाद पर बोलते हुए कहा कि सबसे पहले राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राष्ट्र को सुरक्षित बताया। प्रभारी गणेश ठकुराठी ने भाजपा सरकारों के कार्याें के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनहितों के लिए कार्य कर रही है।सरकार जनता के द्वार जाकर समस्याओं का समाधान कर रही है। सरकार के इस कार्य से जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।

विधायक चंद्रा प्रकाश पंत ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आज पिथौरागढ़ क्षेत्र की समस्याएं काफी कम रह गई हैं। उनका प्रयास समस्याओं के सम्पूर्ण समाधान का है जिसके लिए वह प्रयासरत हैं और सरकार से सहयोग मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने कहा कि आने वाला चुनाव धर्मयुद्ध है। भाजपा शासनकाल में देश में विकास के नए मापदंड कायम हुए हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने सरकार के विकास कार्यो कें बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सह संयोजक कोमल मेहता ने पिथौरागढ़ जिले में हुए विकास कार्यों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्धजन इसका विश्लेषण करने में सक्षम हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता संयोजक चारु चंद्र जोशी ने की । सम्मेलन में केदार जोशी, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी