क्वारंटाइन सेंटरों पर रखें विशेष निगरानी : कुमार

कार्यकारी निदेशक राजस्व पुलिस एवं राज्य आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी श्रीश कुमार ने क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:59 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटरों पर रखें विशेष निगरानी : कुमार
क्वारंटाइन सेंटरों पर रखें विशेष निगरानी : कुमार

संस, गंगोलीहाट: कार्यकारी निदेशक राजस्व पुलिस एवं राज्य आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी श्रीश कुमार शनिवार को गंगोलीहाट पहुंचे। उन्होंने नगर में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर की प्रत्येक दुकान, सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज करने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को अब सात दिन संस्थागत क्वारंटाइन में और 14 दिन होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक ने नगर में बनाए गए होटलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि होटलों में रखे गए लोग बाजार में आ रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। नोडल अधिकरी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को क्वारंटाइन सेंटरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भगत सिंह फोनिया, नायब तहसीलदार दिनेश कुटोला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कार्की, मुकेश रावल, रेनू साह, विमल रावल, सुरेश उप्रेती आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी