डीडीहाट पुलिस ने चीड़ की अवैध लकड़ी बरामद की

कोतवाली पुलिस से गमस्याल धार पमस्यारी रोड पर 119 अदद अवैध चीड़ की लकड़ी के साथ एक को पकड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:10 PM (IST)
डीडीहाट पुलिस ने चीड़ की अवैध लकड़ी बरामद की
डीडीहाट पुलिस ने चीड़ की अवैध लकड़ी बरामद की

संसू, डीडीहाट: कोतवाली पुलिस से गमस्याल धार पमस्यारी रोड पर 119 अदद अवैध चीड़ की लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पमस्यारी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। गमस्याल धार पर एक ट्रक संख्या यूके 03सीए- 0923 को रोककर चेक करने पर उसमें चीड़ के 63 तख्ते और 56 बल्लियां कुल 119 अदद मिले। वाहन चालक भवान कुमार आर्य निवासी केमू स्टेशन डीडीहाट से पूछने पर वह कोई कागजात नहीं उपलब्ध करा सका। पुलिस ने ट्रक व अवैध लकड़ी को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपित सहित ट्रक व लकड़ी वन विभाग के सुपुर्द कर दी है। ====== सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार

पिथौरागढ़: कोतवाली पुलिस ने नगर में चेंिकंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर एक वाहन के अंदर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा इन दिनों सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में एसआइ अनिल कुमार, पवन कुमार जोशी के नेतृत्व में पंकज पंगरिया, कुंवर पाल सिंह और नंदन सिंह नगर में गश्त लगा रहे थे लाशघर रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास चार लोग मैक्स वाहन के अंदर बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने चारों जुआरियों प्रदीप राम निवासी नाकोट, इंद्र प्रसाद निवासी किनीगड़, पुष्कर सिंह निवासी पाबैं और अनिल सिंह निवासी भुरमुनी को गिरफ्तार किया।

जुआरियों के फड़ से 31900 रु पये की नकद धनराशि और ताश के पत्ते मिले। जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बीते दिनों भी इसी क्षेत्र में 13 जुआरी एक कमरे में जुआ खेलते हुए पकड़े गए थे।

chat bot
आपका साथी