पालिकाध्यक्ष कमला ने सुनीं आंबेडकर वार्ड के लोगों की समस्याएं
डीडीहाट नगरपालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने रविवार को नगर के आंबेडकर वार्ड का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
डीडीहाट, जेएनएन : नगरपालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने रविवार को नगर के आंबेडकर वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं और वार्ड में चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया।
रविवार को आंबेडकर वार्ड पहुंचीं नगरपालिकाध्यक्ष कमला चुफाल के सम्मुख वार्डवासियों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। चुफाल ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्याें का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से वार्ड में नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष चुफाल ने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरू क करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर रितेश जंगपांगी, बुद्धिबल्लभ पलडिया, भूपेश टम्टा आदि मौजूद रहे।