नगर के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी नगर पालिका : कमला

डीडीहाट नगर पालिका नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:24 PM (IST)
नगर के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी नगर पालिका : कमला
नगर के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी नगर पालिका : कमला

संवाद सूत्र, डीडीहाट: नगर पालिका नगर क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी। इसके लिए स्वास्थ टीमें घर-घर जायेंगी।

पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य की जांच कराई जानी जरू री है। इसे देखते हुए पालिका ने प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ की जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ जांच के साथ ही अब बुजुर्ग, अक्षम व्यक्तियों को वैक्सीनेशन सेंटरों तक पहुंचाने के लिए पालिका ने वाहनों की व्यवस्था की है। वाहन संबंधित व्यक्ति को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने के साथ ही वैक्सीन लगने के बाद उन्हें घर तक भी पहुंचाएगा। नगर क्षेत्र में कई बुजुर्ग और अक्षम व्यक्ति हैं, जिन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लिए फोन नंबर 8057153429 और 8057726414 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। ============ मलेरिया की रोकथाम को डीडीहाट नगर पालिका ने शुरू की तैयारियां

पिथौरागढ़: मानसून काल में मच्छर जनित मलेरिया सहित तमाम बीमारियों से नगरवासियों को बचाने के लिए पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार से नगर में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने अभियान की शुरू आत की। उन्होंने कहा कि मानसून काल में तमाम बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। मच्छर नहीं पनपे इसके लिए पूरे नगर में फागिंग कराई जा रही है। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि फॉगिंग अभियान मानसून काल तक जारी रहेगा। उन्होंने कोरोना संकट को देखते हुए नगर के लोगों से शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी