बीमार बुजुर्ग को हेलीकाप्टर से पहुंचाया धारचूला

संवाद सूत्र, धारचूला: हिमालयी गांव नागलिंग में गंभीर रू प से बीमार एक बुजुर्ग को गुरू वार को हेली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM (IST)
बीमार बुजुर्ग को हेलीकाप्टर से पहुंचाया धारचूला
बीमार बुजुर्ग को हेलीकाप्टर से पहुंचाया धारचूला

संवाद सूत्र, धारचूला: हिमालयी गांव नागलिंग में गंभीर रू प से बीमार एक बुजुर्ग को गुरू वार को हेलीकाप्टर से धारचूला लाया गया। बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।

तहसील मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर कुशल सिंह कई दिनों से बीमार थे। उनकी हालत लगातार खराब हो रही थी। लेकिन गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले पिछले 37 दिनों से बंद होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से तहसील मुख्यालय ला पाना संभव नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने प्रशासन से हेलीकाप्टर भेजे जाने की गुहार लगाई थी। इस पर गुरू वार को हैलीकाप्टर दारमा भेजा गया, जहां से कुशल सिंह को तहसील मुख्यालय लाया गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी