अब धारचूला के व्यापारियों ने लिया फैसला, कहा-सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही खोलेंगे दुकान

पिथौरागढ़ के धारचूला में व्यापारियों ने कोरोना के चलते सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:19 AM (IST)
अब धारचूला के व्यापारियों ने लिया फैसला, कहा-सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही खोलेंगे दुकान
अब धारचूला के व्यापारियों ने लिया फैसला, कहा-सुबह सात से दोपहर दो बजे तक ही खोलेंगे दुकान

धारचूला, जेएनएन: त्रिकोणात्मक सीमा पर स्थित सीमांत का धारचूला बाजार सुबह सात बजे से अपरान्ह दो बजे तक खुलेगा। मांस और होटलों के खोलने का निर्णय तहसील प्रशासन के जिम्मे रहेगा।

सरकार द्वारा सुबह सात से सायं सात बजे तक बाजार खुलने की गाइडलाइन दिए जाने के बाद धारचूला के व्यापारियों ने यह निर्णय लिया है। रविवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीएस थापा की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारियों की बैठक में बाजार अपराह्न दो बजे तक ही खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर कहा गया कि विशेष परिस्थिति पर बाजार खुलने का समय अधिक से अधिक आधे और बढ़ाया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए प्रत्येक व्यापारी सावधानी बरतेगा और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा।

बैठक में मांस की दुकानों और होटलों संबंध में निर्णय लेने का अधिकार तहसील प्रशासन को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस संबंध में व्यापारियों का शिष्टमंडल सोमवार को उपजिलाधिकारी से भेंट कर जानकारी देगा। एसडीएम से वार्ता के बाद फैसला लिया जाएगा। बैठक में लाइसेंस शुल्क में कटौती करने के लिए नगरपालिका परिषद अध्यक्ष से भेंट कर समाधान की मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विगत तीन माह का बिजली, पानी के बिल माफ करने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। थानाध्यक्ष से मुलाकात कर खाद्यान्न ढोने वाले वाहनों का समय बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारी प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, श्याम चंद्र खर्कवाल, लक्ष्मण कौशल, राजीव खर्कवाल, कैलाश रावत, ओपी वर्मा, देवराज गब्र्याल, ओंकार सूद, भीम सिंह रावत, आबिद हुसैन, पूरन लाल सहित सात दर्जन व्यापारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी