कोविड जांच की टीम उपलब्ध न होने से नहीं खुला धारचूला का झूला पुल

कोविड जांच के लिए टीम उपलब्ध न होने के कारण धारचूला का झूला पुल बंद रहा। बीते 22 नवंबर स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:36 PM (IST)
कोविड जांच की टीम उपलब्ध न होने से नहीं खुला धारचूला का झूला पुल
कोविड जांच की टीम उपलब्ध न होने से नहीं खुला धारचूला का झूला पुल

पिथौरागढ़, जेएनएन: कोविड जांच के लिए टीम न होने के कारण झूला पुल बंद रहा।

बीते 22 नवंबर से भारत और नेपाल के मध्य चार झूला पुल खोले गए थे। 22 नंवबर को नेपाल के व्यास गांवपालिका के दो गांवों के ग्रामीणों के माइग्रेशन के दौरान अपने देश जाने के लिए धारचूला का पुल खोला गया था। 23 नवंबर से झूलाघाट का पुल नेपाल के पेंशनरों के लिए खुला। यह पुल लगातार पांच दिन 27 नवंबर तक खुला। इसी बीच भारत और नेपाल के अनुरोध पर तथा नेपाली पेंशनरों के लिए धारचूला, जौलजीबी और लाली पुल तीन दिन के लिए दो -दो घंटे खुले। सुबह दस से ग्यारह बजे और सायं 4 से 5 तक पुल खुले।

इस बीच धारचूला पुल को सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को पांच -पांच घंटे खोलने पर सहमति बनी है। दोनों देशों के व्यापार मंडलों द्वारा स्थानीय प्रशासन से वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। प्रशासन द्वारा व्यापारियों और दोनों देशों की जनता के अनुरोध पर रविवार को मात्र धारचूला पुल खोलने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत एसएसबी को आदेश भी जारी हुए। सुबह दोनों देशों के लोग पुल खुलने का इंतजार भी करने लगे, परंतु पुल पर आने जाने वालों की जांच के लिए कोविड टीम नहीं पहुंची, जिसके चलते पुल नहीं खोला गया। ========

रविवार को आने जाने वालों की जांच के लिए कोविड की टीम उपलब्ध नहीं हो सकी। जिसके चलते सीमा सशस्त्र बल द्वारा पुल नहीं खोला गया। नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोविड जांच होती है। जांच करने वाले ही नहीं होने से उपजिलाधिकारी द्वारा रविवार को पुल खोलने के निर्णय के बाद भी पुल नहीं खोला जा सका।

- कश्मीर सिंह, निरीक्षक, पुल इंचार्ज, सीमा सशस्त्र बल धारचूला

chat bot
आपका साथी