बदहाल है धरमघर-पांखू-थल मोटर मार्ग

बागेश्वर की सीमा पर स्थित धरमघर से कोटमन्या पांखू होते हुए थल तक 26 किलोमीटर रोड बदहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 04:20 PM (IST)
बदहाल है धरमघर-पांखू-थल मोटर मार्ग
बदहाल है धरमघर-पांखू-थल मोटर मार्ग

संवाद सूत्र, धरमघर (पिथौरागढ़) : बागेश्वर की सीमा पर स्थित धरमघर से कोटमन्या, पांखू होते हुए थल तक 26 किमी सड़क बदहाल है। सड़क की उचित देखभाल नहीं होने के कारण मार्ग पर वाहन संचालन मुश्किल हो चुका है। मानसून काल को लेकर क्षेत्रवासी डरे हुए हैं।

यह मार्ग सामरिक महत्व का है। पिथौरागढ़ से घाट तक मार्ग बंद होने पर सारा यातायात इसी मार्ग से चलता है। हल्द्वानी से मुनस्यारी तक का यातायात भी इसी मार्ग से होता है। वहीं थल, पांखू, धरमघर की जनता के लिए यह एकमात्र मार्ग है। प्रसिद्ध कोकिला मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है। मार्ग बदहाल है जगह-जगह गड्ढे बने हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। मानसून काल प्रारंभ हो चुका है। कभी भी मार्ग यातायात के लिए बंद हो सकता है। जिसे लेकर राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र कार्की ने जिलाधिकारी सहित लोनिवि के अधिशासी अभियंता बेरीनाग को ज्ञापन भेज कर मार्ग को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस समय सीमा पर तनाव है। सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग बंद होने पर समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने अविलंब मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है। ======== मार्ग ठीक करने के लिए दो टेंडर लग चुके हैं। कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है । शीघ्र ही मार्ग को ठीक कर नालियां खोली जाएंगी। विभाग इसे लेकर सजग है।

- वीके सिन्हा, ईई, लोनिवि, बेरीनाग ========== दुर्घटना को दावत दे रही जर्जर हो चुकी थल-डीडीहाट सड़क संसू, डीडीहाट: थल-डीडीहाट मार्ग पर पमतोड़ी के पास मानसून काल में धंस चुके हिस्से की मरम्मत नहीं अभी तक नहीं हुई है। इस स्थान पर वाहन चलाना मौत को दावत देना जैसा है। लोनिवि की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क किनारे न बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। विभाग की इस घोर लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

थल कस्बे से 9 किमी दूर स्थित पमतोड़ी के पास पहाड़ी के ऊपर से पानी बहने से मानसून काल में सड़क की सुरक्षा दीवार टूट चुकी थी। सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। इससे सड़क बेहद संकरी हो गई है। इस मार्ग से हर रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। इससे मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। चार माह बीतने के बाद भी सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं हुई है। जिसके चलते मार्ग पर वाहन संचालन में परेशानी हो रही है। इधर अब शीतकाल प्रारंभ हो चुका है। पाला गिरने लगा है। थल-डीडीहाट मार्ग पर भी काफी अधिक पाला गिरता है। शीतकाल में इस स्थान पर वाहन संचालन में दिक्कत आने की संभावना है।

यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। डीडीहाट, धारचूला, बंगापानी, अस्कोट, गर्खा सिंगाली, नारायणनगर, सानदेव, चौबाटी क्षेत्र से थल, बेरीनाग, पांखू, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नाचनी, मुनस्यारी आने जाने वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। शीघ्र मार्ग की मरम्मत नहीं होने पर वाहन संचालन प्रभावित होने की संभावना है। जनता ने लोनिवि से शीघ्र पमतोड़ी के पास मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी