नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठे देवी मंदिर

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सीमांत जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक देवी मंदिरों में लोगों की भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:47 PM (IST)
नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठे देवी मंदिर
नवरात्र के पहले दिन मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठे देवी मंदिर

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन सीमांत जिले के ऐतिहासिक व पौराणिक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मां के जयकारों से देवी मंदिर गुंजायमान हो उठे। वहीं, घाटों पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ देखने को मिली।

मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित उल्का देवी, घंटाकरण लक्ष्मी नारायण मंदिर, कामाख्या देवी, हुड़ेती कौशल्या मंदिर, पौण चंडिका देवी, वरदानी माता, रामगंगा घाटी के चंडिका मंदिर, मड़धूरा चंडिका देवी, ध्वज की जयंती देवी, सेरादेवल स्थित महाकाली मंदिर, गंगोलीहाट में प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर, चामुंडा देवी, पांखू स्थित कोटगाड़ी देवी, मुनस्यारी की होकरा देवी, बेरीनाग में त्रिपुरा सुंदरी समेत जिले के तमाम देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से मां के दर्शन किए। इस दौरान भक्तों ने देवी दुर्गा के नौ स्वरू पों में से प्रथम स्वरू प मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति की कामना की। देवी मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन चलते रहे। ========= सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुआ सुंदरकांड

पिथौरागढ़ : हिदू नववर्ष पर मंगलवार को हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं के मध्य रंगोली, ऐंपण, कार्ड बनाओ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पीतांबर अवस्थी व मंजुला अवस्थी ने अपनी संस्कृति के संवर्धन हेतु विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर सभी कन्याओं का पूजन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि सदानंद जोशी ने बालिकाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने बताया कि समस्त जगत मुक्ति कामना के साथ विद्यालय में सुंदरकांड पाठ किया गया। समापन अवसर पर व्यवस्थापिका प्रेमा उप्रेती ने सभी का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी