आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

मांगों को लेकर आशाओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:15 PM (IST)
आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी
आशा वर्कर्स का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 21 हजार वेतन लागू किए जाने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जनपद भर में तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है।

बुधवार को जिला मुख्यालय में स्थानीय टकाना रामलीला मैदान स्थित धरना स्थल पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की मांग को जायज बताते हुए समर्थन में धरना दिया। आशा वर्कर्स ने कहा कि सरकार आशाओं के श्रम का लगातार शोषण कर रही है। आशाओं से कोविड से लेकर पल्स पोलियो, टीकाकरण, मातृ शिशु सुरक्षा, सर्वे, गणना, परिवार नियोजन, मलेरिया, डेंगू की जारू कता के लिए घर-घर जाने तक सारे काम कराए जाते हैं, मगर इसके बदले में उन्हें मानदेय नहीं दिया जाता है। आशाओं का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि यूनियन की 12 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को उग्र रू प देने को बाध्य होगा।

बेरीनाग: यहां यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व में एकत्र आशा वर्कर्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नारेबाजी कर कार्यबहिष्कार जारी रखा। इस मौके पर उमा पंत, मंजू रावत, तारा आर्या, सीता खाती, रीता मेहता, आशा पंत, गंगा बोरा, प्रेमा डोबाल, तारा, पुष्पा, सुनीता, हंसा आदि मौजूद रहे।

डीडीहाट: ब्लॉक अध्यक्ष पिंकी कलौनी के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीवंती देवी, तारा देवी, इंद्रा देवी, ज्योति पुनेठा, दमयंती देवी, बसंती टम्टा, कृष्णा कन्याल, सावित्री कन्याल, कमला धानिक, रेखा देवी, रेवती खोलिया, जानकी खोलिया, जानकी नेगी, हीरा देवी, जानकी कन्याल आदि शामिल थे।

गंगोलीहाट: ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा की अगुवाई में चल रहे 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को दीपा देवी, हेमा जोशी, रेखा देवी, सरिता पंत, सुमन धानिक, ललिता देवी, रेखा देवी, सविता देवी, रेखा पंत आदि ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशा वर्कर्स को अपना समर्थन दिया।

chat bot
आपका साथी