लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में जौरासी में धरना-प्रदर्शन

लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को डीडीहाट तहसील के जौरासी कस्बे में धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:38 PM (IST)
लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में जौरासी में धरना-प्रदर्शन
लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में जौरासी में धरना-प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : लचर स्वास्थ सेवाओं के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को डीडीहाट तहसील के जौरासी कस्बे में धरना-प्रदर्शन किया।

राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पहाड़ की स्वास्थ सेवाएं बदहाल हैं। अधिकांश प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में न चिकित्सक हैं और ना हीं दवाएं। पहाड़ के मजबूर लोग उपचार के लिए हल्द्वानी व बरेली आदि शहरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने हल्द्वानी के एसटीएच परिसर को एम्स की तर्ज विकसित किए जाने के साथ ही पहाड़ की बदहाल स्वास्थ सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदीप पाल, ग्राम प्रधान गणेश राम, दीवान बोरा, आनंद बल्लभ ओझा, गुलाब बोरा, ललित भंडारी, पूरन जेठी, सूरज बोरा, कुंदन बोरा, चंचल बोरा, गिरधर बोरा, लक्ष्मण राम, सुंदर जिमिवाल आदि शामिल थे।

उधर पाटी विकासखंड की विभिन्न समस्याओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। शुक्रवार की अपरान्ह डीएम ने आंदोलनकारियों को उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्राम प्रधान देवीधुरा गोपाल सिंह बिष्ट ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इससे पूर्व अनशन पर बैठे कार्यकर्ता प्रताप सिंह की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल भेज दिया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाद में उन्हें घर भेज दिया है। इस पर एक अन्य कार्यकर्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। शुक्रवार अपरान्ह डीएम ने पत्र भेजकर उनकी समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी