धारचूला में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को सामंजस्य से काम करने का निर्णय

धारचूला पालिका परिषद की पहल पर नगरवासियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सामंजस्य पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:32 PM (IST)
धारचूला में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को सामंजस्य से काम करने का निर्णय
धारचूला में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को सामंजस्य से काम करने का निर्णय

संवाद सूत्र, धारचूला : पालिका परिषद की पहल पर नगरवासियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक में नगर की तमाम जन समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आपसी सामंजस्य से काम करना होगा।

पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी की पहल पर अधिकारियों के साथ व्यापारियों, टैक्सी संचालकों की बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष केसर सिंह ने पार्किंग की समस्या रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों को कई बार चालान की कार्रवाई भुगतनी पड़ रही है। बैठक में मौजूद कोतवाल प्रभात कुमार ने कहा कि दुकानों के आगे सड़कों पर सामान फैला दिए जाने के कारण यातायात व्यवस्था सुधारने में दिक्कत आ रही है। बैठक में मौजूद व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने इस मामले में व्यापारियों से वार्ता कर समाधान करने का भरोसा दिलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष ने भारत से नेपाल सामान भेजने में आ रही दिक्कत बताई। इसके समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि यातायात समस्या का समाधान निकालने के लिए सभी को सामंजस्य बैठाकर कार्य करना होगा। बैठक में लोनिवि और जल संस्थान के प्रतिनिधियों के उपस्थित मौजूद नहीं रहने पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल, सभासद प्रेमा कुटियाल, बेला शर्मा, प्रेमा गब्र्याल, राधा मर्तोलिया, जानकी देवी, लीला कुंवर, मनीष गब्र्याल, श्याम खर्कवाल, प्रभारी तहसीलदार एसडी शर्मा, महेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी