डीडीहाट में कांग्रेसियों ने विधायक चुफाल का पुतला फूंका

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से गुस्साए कांग्रसियों ने विधायक का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:14 AM (IST)
डीडीहाट में कांग्रेसियों ने विधायक चुफाल का पुतला फूंका
डीडीहाट में कांग्रेसियों ने विधायक चुफाल का पुतला फूंका

डीडीहाट, जेएनएन: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा विगत 25 सालों से विधायक रहते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

सोमवार को डीडीहाट बाजार में कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित चुफाल के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं है। एक्सरे मशीन तकनीशियन के अभाव में धूल फांक रही है। महिला चिकित्सक व बाल चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। जिस कारण बेहतर इलाज के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा क्षेत्रीय विधायक वर्ष 1996 से पद पर आसीन हैं। इसके बावजूद उनके द्वारा लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सचिव चुफाल ने कहा यदि शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

पुतला दहन करने वालों में विक्रम देऊपा, राजेंद्र बोरा, कैलाश खोलिया, सुंदर देऊपा, संजय कन्याल, शंकू जोशी, भूपेश बसेड़ा, हरीश सिंह, पूरन सिंह, रवींद्र, महेश आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी