कांग्रेसियों ने रखा उपवास, सरकार पर लगाया विफलता का आरोप

लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती मंहगाई के विरोध में पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेसियों ने विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 10:00 PM (IST)
कांग्रेसियों ने रखा उपवास, सरकार पर लगाया विफलता का आरोप
कांग्रेसियों ने रखा उपवास, सरकार पर लगाया विफलता का आरोप

जागरण टीम, पिथौरागढ़/धारचूला: लचर स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती मंहगाई के विरोध में जिले भर में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर विरोध जताया।

जिला मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अपने आवास पर ही सांकेतिक उपवास रखा। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के सात साल जनता बेहाल, जबाव दे सरकार बेरोजगारी महंगाई ऊपर से कोरोना की मार स्लोगन के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है और सरकार का ध्यान मात्र चुनाव पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बन कर सरकार को जगाने का कार्य कर रही है। जनता को भाजपा का असली चेहरा समझ में आ चुका है। पेट्रोल, डीजल के दाम तो बढ़े ही अब खाद्य तेल भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। चिकित्सा व्यवस्था के नाम पर कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं पर बेड ही नहीं। कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहां दवा तक नहीं मिल रही हे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

धारचूला : कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में महिला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने उपवास रखा। उपवास पर बैठने वालों में जिला उपाध्यक्ष महिराज गब्र्याल, नगर अध्यक्ष नरेश रायपा, सौरभ मर्तोलिया, जीवन बिष्ट, रू प सिंह दानू, दीपक बिष्ट, नृप गब्र्याल, जितेंद्र वर्मा, रमेश तितियाल, जीत सिंह धामी, शंकर गब्र्याल, जनक गुंज्याल, विरेंद्र गब्र्याल, अरविंद रौंकली आदि शामिल थे।

मुनस्यारी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मुनस्यारी में भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास रखा। इस मौके पर सरकार पर स्वास्थ्य सेवा में विफल रहने तथा महंगाई और बेरोजगारी का आरोप लगाया। उपवास का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा ने किया। जिले के अन्य तहसीलों में भी कांग्रेसियों ने उपवास रख कर विरोध ताया। ============ बढ़ती महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस ने बोला हल्ला

पिथौरागढ़: केंद्र की भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलढुकरी स्थित कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के निर्देशन में सांकेतिक धरना दिया। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि भाजपा सरकार के सात वर्ष बेहद निराशजनक रहे हैं। देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मन की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि आम जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकार्ड सौ पार हो गए हैं। धरने में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण राम कोहली, कैलाश जोशी, जावेद खान, त्रिलोक सिंह बिष्ट, बहादुर सामंत, कार्तिक खर्कवाल, शहबाज खान, जगदीश धामी, बॉब कन्याल, अभिषेक बोरा, विजय कुमार, रोहन सौन, हिमांशु ओझा, मनोज पांडे आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी