तेल और रसोई गैस मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

देश में तेल और रसोई गैस मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM (IST)
तेल और रसोई गैस मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
तेल और रसोई गैस मूल्यों में बढ़ोतरी के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: देश में तेल और रसोई गैस मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

नगर के मुख्य चौराहे में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले तीन माह में तेल के मूल्यों में 19 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 800 के पार चली गई है। आम आदमी के लिए अब सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। तेल मूल्यों में बढ़ोतरी से खाद्यान्न की कीमतें बढ़ रही हैं। विपक्ष में रहते हुए महंगाई पर पूरे को देश को सिर पर उठा लेने वाली भाजपा आज खामोश है। वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई को काबू में करने के लिए शीघ्र ठोस पहल नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, पूुर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व दर्जामंत्री खजान गुड्डू, हरीश बहादुर, नाथ लाल साह, मुकेश रावल, नीरज रावल, मनोज महरा, राम सिंह महरा, मोहन बोरा, नारायण सिंह बोरा, किशोर कुमार, गणेश बोरा, जीवन राम, गिरीश भट्ट, भूपाल सिंह सुगड़ा आदि शामिल थे। ===== आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क जारी लोहाघाट : आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को बाराकोट विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क कर पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी गई। इस दौरान संगठन मंत्री राजेश बिष्ट ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि इससे प्रभावित होकर महिलाएं आप पार्टी से जुड़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता प्रताप बिष्ट, विक्रम कठैत, जीवन बिष्ट, धीरज बिष्ट, विक्की बहुगुणा आदि मौजूद रहे। इस दौरान दर्जनों लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी