बढ़ती महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

बढ़ती महंगाई के विरोध में बेरीनाग के पुरानाथल में भी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 10:41 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
बढ़ती महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, बेरीनाग: बढ़ती महंगाई के विरोध में बेरीनाग के पुरानाथल में भी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में आम जनता का बुरा हाल है।

बुधवार को पूर्व विधायक नारायण राम आर्य की अगुवाई में एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासन में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम, खाद्य पदार्थ व अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं आसमान छू रहे हैं। वहीं, रोजगार के अभाव में युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसान सड़कों पर हैं। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सरकार की गलत नीतियों से आज आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा सरकार को करारा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। प्रदर्शन करने वालों पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, सोहन सिंह डांगी, केशर सिंह डांगी, बाली डांगी, कुंदन सिंह डांगी आदि मौजूद रहे। ======= आप पार्टी ने नेपाल सीमा क्षेत्रों को किया भ्रमण

लोहाघाट : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में बुधवार को जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट विधानसभा के किमतोली, खालगढ़ा, पुल्ला, चमदेवल, धौनीशिलिंग, चौपता, निडिल आदि गावों में जन संपर्क किया। ग्रामीणों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हयात सिंह अधिकारी, प्रताप बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, विक्रम कठैत, जीवन बिष्ट, राकेश बिष्ट, धीरज बिष्ट, विक्की बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी