बढ़ती महंगाई पर चढ़ा कांग्रेस का पारा, खाली सिलिंडरों के साथ किया प्रदर्शन

लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस कार्यकर्ता खाली सिलिंडरों के साथ सड़कों पर उतर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 10:40 PM (IST)
बढ़ती महंगाई पर चढ़ा कांग्रेस का पारा, खाली सिलिंडरों के साथ किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई पर चढ़ा कांग्रेस का पारा, खाली सिलिंडरों के साथ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: लगातार बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस कार्यकर्ता खाली सिलिंडरों के साथ सड़कों पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में नगरपालिका चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खाती ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिस कारण खाद्य, यातायात सभी चीजों पर महंगाई की मार पड़ गई है। महिला जिलाध्यक्ष पदमा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के चलते महिलाओं की रसोई का पूरी तरह से बजट बिगड़ चुका है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार के शासन में गरीब को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व युवा नेता राहुल लुंठी ने कहा कि आम जनता से सरकार का कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को जनता करारा सबक सिखाने को तैयार बैठी है। प्रदर्शन करने वालों में योगिता बिष्ट, रेणु, आशा, मीना, सोनी, प्रियंका, सुमित्रा देवी, सुनीता, राजेश्वरी, सुरमा देवी, निर्मला रानी आदि मौजूद रहे। ========== आप कार्यकर्ताओं ने नेपाल सीमा से लगे गांवों का किया भ्रमण

लोहाघाट : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नेपाल सीमा क्षेत्र से लगे कायल गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कई युवाओं ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के संगठन मंत्री राजेश बिष्ट कहना था कि राज्य बने के बाद भाजपा काग्रेस ने बारी-बारी से शासन किया। लेकिन दोनों सरकारें जनता का हित नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर है। मूलभूत समस्या बिजली, पानी, सड़क आदि जस की तस है। जहा सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे है। क्षेत्र के ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिल्ली सरकार के विकास कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान हयात सिंह अधिकारी, पूर्व ग्राम प्रधान रतन सिंह बिष्ट, तुलसी बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, विक्रम कठायत, जीवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी