पेट्रोल-डीजल और गैस मूल्यों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेसी

पेट्रोल डीजल और गैस मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 11:00 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल और गैस मूल्यों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेसी
पेट्रोल-डीजल और गैस मूल्यों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: पेट्रोल, डीजल और गैस मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब तेल मूल्य की कीमत निचले स्तर पर है तब देश में पेट्रोल 100 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। गैस सिलिंडर की कीमत 800 के पार हो गई है। कांग्रेस शासनकाल में सिलिंडर मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी होने पर पूरे देश में बवाल मचा देने वाले भाजपाई आज खामोश हैं। बढ़ती महंगाई के चलते आम आदमी के लिए दो वक्त की रोजी जुटाना मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा देश से गरीबों को ही खत्म कर देने का षड़यंत्र कर रही है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए शीघ्र पहल नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नारायण कोहली, मनोज ओझा, मदन भट्ट, शंकर लाल, भुवन पांडेय, रहीम कुरैशी, जावेद खान, शुभम बिष्ट, हिमांशु ओझा, हीरा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, कमलेश कसन्याल, शाहबाज खान आदि शामिल थे। ======== आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनीं जनसमस्याएं

लोहाघाट : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाराकोट विकास खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के साथ पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया। संगठन मंत्री राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट विधानसभा के सिंगदा, मिरतोली, बैतोड़ी आदि गावों में जन संपर्क किया। ग्रामीणों को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनी तो यहां भी उसी की तर्ज पर योजनाएं संचालित की जाएंगी। कई ग्रामीणों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रताप बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, विक्रम कठैत, जीवन बिष्ट, राकेश बिष्ट, धीरज बिष्ट, विक्की बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी