हवाई सेवा बंद होने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने केट काटकर जताया विरोध

पिथौरागढ़ जिले में हवाई सेवा बंद हुए एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताअेा ने केक काट विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 11:05 PM (IST)
हवाई सेवा बंद होने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने केट काटकर जताया विरोध
हवाई सेवा बंद होने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने केट काटकर जताया विरोध

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले में हवाई सेवा बंद हुए एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में केक काटकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कहा कि आम जनता को हवाई सेवा का सपना दिखाने वाली प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हो रही है।

शुक्रवार को नगरपालिका तिराहे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हवाई जहाज का केक काटकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहरा ने कहा कि पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने नैनी-सैनी हवाई पट्टी का चौड़ीकरण कर सीमांत की जनता को हवाई सेवा का लाभ दिया था, मगर भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही हवाई सेवा बंद कर दी। इसके बाद सरकार द्वारा नैनी-सैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा के लिए ऐसी कंपनी को ठेका दिया, जिसका दरवाजा हवा में खुल जाता था। जनता जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर थी। फिर यह विमान खराब हो गया और एक साल बीतने के बाद भी सरकार सेवा बहाल नहीं कर सकी है। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार सिंह लुंठी ने कहा कि उत्तराखंड की तस्वीर बदलने की बात करने वाली भाजपा सरकार खुद मुख्यमंत्री बदल रही है। यदि सरकार हवाई पट्टी से विमान सेवा सुचारू नहीं करती है तो इसे टैक्सी स्टैंड बना देना चाहिए, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था में तो कम से कम सुधार हो सके। नगर महासचिव आशीष सुरकाली व अज्जू गोस्वामी ने कहा कि एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है।इस मौके पर गौरव धामी, आयुष गहतोड़ी, सचिन खड़ायत, धीरज शार्की, रजत विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी