जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए पहल नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए ठोस पहल नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:14 PM (IST)
जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए पहल नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए पहल नहीं होने से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों की रोकथाम के लिए ठोस पहल नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आम आदमी को जानवरों के हमले से बचाने के लिए शीघ्र ठोस पहल नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तीन रोज पूर्व नगर क्षेत्र में गुलदार के हमले में बालिका मारी गई। नगरीय क्षेत्र में भी अब लोग सुरक्षित नहीं हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में हर रोज गुलदार दिखाई दे रहे हैं। जिला मुख्यालय में ही वन विभाग लोगों को गुलदार के आतंक से मुक्ति नहीं दिला पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंदाज लगाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर क्षेत्र के लोग गुलदार के हमलों से सहमे हुए हैं। कई क्षेत्रों में साझ ढलते ही क‌र्फ्यू जैसे हालात पैदा हो जा रहे हैं। वन विभाग सिर्फ निर्माण कार्यो में ही व्यस्त है। कार्यकर्ताओं ने ट्यूलिप गार्डन में हो रहे कार्यो के साथ ही उच्च हिमालय में हाल में कराए गए कार्यो की जांच के साथ ही गुलदार के हमलों की रोकथाम के लिए ठोस पहल नहीं होने पर वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों मे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, मुकेश पंत, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, रोहित कोहली, शिवम पंत, शुभम कापड़ी, त्रिलोक बिष्ट, आशीष गुरू रानी, शंकर लाल, नारायण राम, कार्तिक खर्कवाल, विजय, जावेद खान आदि शामिल थे। ======== यूथ कांग्रेस ने लांच किया यंग इंडिया बोल कार्यक्रम

पिथौरागढ़: पार्टी प्रवक्ता चयन के लिए उत्तराखंड युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम मुहिम की शुरू आत हो गई है। इस मुहिम के जरिए पार्टी में प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा।

मंगलवार को सिल्थाम स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, चंचल बोरा व कार्यक्रम में अतिथि के रू प में मौजूद पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने प्रेसवार्ता कर यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को लांच किया। प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने बताया कि प्रवक्ता चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें कमरतोड़ महंगाई, कोरोना क्रुबंधन, बेरोजगारी व लोकतंत्र की हत्या आदि मुख्य मुद्दे शामिल किए गए हैं। इन मुद्दों पर अपनी अभिव्यक्त करते हुए प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। प्रवक्ता चंचल ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी अहम मुद्दा है और यूथ कांग्रेस द्वारा रोजगार दो महाभियान की शुरू आत की गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। पीसीसी सदस्य लुंठी ने यूथ कांग्रेस की इस मुहिम की सराहना करते हुए युवाओं से ज्यादा से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर युवा नेता राहुल लुंठी, बाल विधायक अभय पांडे, गौरव आगरी, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी