पर्यावरण प्रभाव आंकलन नियमों में बदलाव से भड़की कांग्रेस

पर्यावरण प्रभाव आंकलन नियमों में बदलाव और इस मामले में विपक्ष के प्रस्तावों को नकारने पर यूथ कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:13 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:15 AM (IST)
पर्यावरण प्रभाव आंकलन नियमों में बदलाव से भड़की कांग्रेस
पर्यावरण प्रभाव आंकलन नियमों में बदलाव से भड़की कांग्रेस

पिथौरागढ़, जेएनएन: पर्यावरण प्रभाव आंकलन नियमों में बदलाव और इस मामले में विपक्ष के प्रस्तावों को नकारने पर यूथ कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन में बदलाव के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आम जनता से भी सुझाव मांगे गए हैं। अधिसूचना में कई बिंदु ऐसे हैं जो पर्यावरण हितों के अनुकूल नहीं है। इस पर पूर्व केंद्रीय वन मंत्री जयराम रमेश ने आपत्ति दर्ज कराई थी, इन आपत्तियों को सिरे से नकार दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मसला भावी पीढि़यों से जुड़ा हुआ है और इसमें पर्यावरण हितों के विपरीत किए गए बदलाव से भविष्य में गंभीर खतरे सामने आएंगे। कार्यकर्ताओं ने बदलावों को रद किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, करन सिंह, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र लोहिया, नीरज जोशी, राहुल भट्ट आदि शामिल थे। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से बदलावों को रद किए जाने की मांग का ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया।

chat bot
आपका साथी