सीबीएस की महिला पर्वतारोहियों ने सेला पास का किया सफल आरोहण

क्लाइंबिंग बियौंड द समिट की नौ सदस्यीय महिला टीम ने 5150 मीटर ऊंची सेला पास का सफल आरोहण किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:21 PM (IST)
सीबीएस की महिला पर्वतारोहियों ने सेला पास का किया सफल आरोहण
सीबीएस की महिला पर्वतारोहियों ने सेला पास का किया सफल आरोहण

संसू, धारचूला: क्लाइंबिंग बियौंड द समिट की नौ सदस्यीय महिला टीम ने 5150 मीटर ऊंची सेला पास का सफल आरोहण किया। इस टीम का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता शीतल कर रही है। यह पहला मौका है जब महिलाओं ने सेला पास का आरोहण किया है।

बीते आठ सितंबर को सीएम पुष्कर धामी ने इस अभियान के लिए नैनीताल में 12 सदस्यीय महिला टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा जैसी चोटी का आरोहण कर चुकी मांउटेन गर्ल शीतल के नेतृत्व में मीनाक्षी राठौर, कला बड़ाल, यादनिकी भिलेरे, ममता बिष्ट, अनामिका दताल, द्रौपदी रौंकली, दीपिका करांदे, धु्रवी मोदी, गीता ठाकुर की टीम अभियान में रवाना हुई। यह टीम नैनीताल से चल कर 16 सितंबर को कुटी गांव पहुंची। जहां पर टीम ने 4750 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैंप बनाया।यह स्थल आदि कैलास रेंज में पड़ता है। टीम लीडर शीतल ने बताया कि 25 सितंबर के दिन में एक बजे दल सेला पास में आरोहण में सफल हुआ। दल ने पीक पर चढ़कर झंडा फहराया।

उन्होंने बताया कि बीते वर्षो की अपेक्षा इस बार अधिक बर्फबारी होने से दर्रे में पांच फीट से अधिक बर्फ जमा थी। कई हिस्सों में तो बर्फ में दरारें होने से कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा था। शीतल ने बताया कि इस अभियान के दौरान टीम ने 6220 चीपेंद चोटी के कैंप एक तक रू ट बनाने में सफलता पाई है बेस कैंप 5400 मीटर की ऊंचाई पर है। मौसम साफ रहने पर टीम दो तीन दिन के भीतर इस पीक पर चढ़ने का प्रयास करेगी। इस अभियान को नैनीताल जिला प्रशासन, केएमवीएन, महिद्रा एंड महिद्रा और द गोट्स हिमालया से सहयोग मिला है।

chat bot
आपका साथी