पिथौरागढ़-थल रोड पर खाई में गिरी बोलेरो, आठ घायल

पिथौरागढ़ - थल मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन पिथौरागढ़ के निकट गहरी खाई में गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:23 PM (IST)
पिथौरागढ़-थल रोड पर खाई में गिरी बोलेरो, आठ घायल
पिथौरागढ़-थल रोड पर खाई में गिरी बोलेरो, आठ घायल

जासं, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ - थल मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन पिथौरागढ़ के निकट बीसाबजेड़ के पास खाई में गिर गया। जीप में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।

रविवार को बोलेरो जीप यूके 05 सी 9621 थल की तरफ से पिथौरागढ़ को आ रही थी। बीसाबजेड़ के पास जीप खाई में गिर गई। जिसकी सूचना पुलिस और 108 चिकित्सा सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही 108 के कर्मी इएमटी भुवन भट्ट, शंकर मेहता और पायलट गणेश भट्ट, मनोज कार्की मौके पर पहुंचे। जीप में सवार घायलों दीपक खड़ायत 37 वर्ष, वंदना 28 वर्ष, डा. तारा सिंह 68 वर्ष, भागीरथी 65 वर्ष, टिकेंद्र सिंह 40 वर्ष और हीरा देवी 60 वर्ष, परिणीता और ओम थे। 108 चिकित्सा वाहन से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों को हल्की चोटें थी। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। दो महिलाओं और चालक को भर्र्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार भर्ती घायलों की स्थिति सामान्य है।

========== पत्थर की चपेट में आने से महिला घायल

बरम : रविवार देर सायं मेतली ग्राम पंचायत के खेतीखान तोक में पहाड़ की तरफ से पत्थर गिरने लगे हैं। गांव के मध्य पत्थर गिरने से एक महिला पार्वती देवी 40 वर्ष पत्नी लक्ष्मण सिंह चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई है। महिला को उपचार के लिए सड़क तक दस किमी दूर बरम तक डोली से लाया जा रहा है। बरम लाने के बाद फिर 85 किमी दूर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया जाएगा। पहाड़ की तरफ पत्थर गिरने से खेतीखान तोक में दहशत बनी है। ग्रामीण मकान छोड़ कर घरों से बाहर बैठे हैं।

chat bot
आपका साथी