शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं से संगठनों में उबाल

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ नगर में छेड़छाड़ की घटनाओं से गुस्साए विभिन्न संगठनों ने सोमवार का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:36 PM (IST)
शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं से संगठनों में उबाल
शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं से संगठनों में उबाल

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर में छेड़छाड़ की घटनाओं से गुस्साए विभिन्न संगठनों ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात की। संगठनों ने बाहरी लोगों पर अंगुली खड़ी करे हुए कहा कि समय रहते ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला से मिले प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर में पिछले कुछ समय नगर में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी है। खासकर बाहर से आए लोगों की दुकानों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इन लोगों को रोकने के बाद भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। संगठनों ने कहा कि भविष्य में ऐसी हरकतों से शहर का माहौल खराब हो सकता है। संगठनों ने सत्यापन अभियान तेज करते हुए अराजक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने की मांग पुलिस उपाधीक्षक से की। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा है कि इस तरह की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। छेड़छाड़ की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस प्राथमिकता से कार्रवाई कर रही है। नगर में लगातार पुलिस गश्त कराई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक से मिलने वालों में सुरेश बजरंगी, आलोक सामंत, शुभम बिष्ट, प्रकाश चंद, संतोष बिष्ट, सोनम पांडेय, हीरा कुमार, गिरीश चंद्र जोशी, भाष्कर दत्त खर्कवाल, रोहित सिंह, जगदीश चंद्र कलखुड़िया, पुष्कर गिरी, प्रदीप सिंह महरा, बलदेव जोशी, विजय रावत, करन कपूर, कमलेश जोशी, शाहनवाज अख्तर आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी