चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

विधानसभा उपचुनाव में अब मात्र नौ दिन का समय शेष है। अब तक भाजपा प्रत्याशी चुनाव खर्च में सबसे आगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 11:35 PM (IST)
चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विधानसभा उपचुनाव में अब मात्र नौ दिन का समय शेष है। मैदान में उतरे प्रत्याशियों के हाथ चुनावी खर्च में फिलहाल तंग है। तीनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद से अब तक केवल 12 लाख रू पये की धनराशि चुनाव में खर्च की है। खर्च की धनराशि का शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक ने मिलान किया।

व्यय प्रेक्षक कल्याण नाथ ने जिला कार्यालय सभागार में पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रत्याशियों के खर्च का मिलान किया। भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अभी तक 5.66 लाख की धनराशि खर्च की है। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट 3.75 लाख की धनराशि खर्च कर दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अंजु लुठी ने अभी तक 2.58 लाख की धनराशि अपने चुनाव में खर्च की है। बता दें प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम व्यय सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित है।

व्यय प्रेक्षक ने व्यय लेखा पंजिका का मिलान करने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। मिलान की कार्रवाई के दौरान उन्होंने व्यय पर निगरानी के लिए गठित टीमों को और अधिक सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। व्यय लेखा पंजिका मिलान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ,प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी