मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, एलएल वर्मा अध्यक्ष, बिजेंद्र को महामंत्री का जिम्मा

उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:28 PM (IST)
मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, एलएल वर्मा अध्यक्ष, बिजेंद्र को महामंत्री का जिम्मा
मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, एलएल वर्मा अध्यक्ष, बिजेंद्र को महामंत्री का जिम्मा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर आरपार के संघर्ष का भी एलान किया।

स्थानीय रामलीला मैदान टकाना में आयोजित अधिवेशन के प्रथम सत्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक चंद्रा पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष एमसी जोशी ने मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की प्रमुख समस्याएं विधायक के सम्मुख उठाई व मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गरिमा के अनुरू प उनके कर्तव्य एवं दायित्व निर्धारित करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग का वाहन एवं अभिलेख अनुरक्षण भत्ता दिए जाने समेत 11 मांगें शामिल रहीं। विधायक ने कर्मचारियों की हर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव आयोजित किए गए। चुनाव अधिकारी चारु चंद्र जोशी, एससी जोशी व चंद्रशेखर भट्ट की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से एलएल वर्मा जिलाध्यक्ष, बिजेंद्र लुंठी जिला महामंत्री, ज्योति कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन सिंह मेहता व विक्रम रौतेला को उपाध्यक्ष, वंदना भट्ट को महिला उपाध्यक्ष, रोहित उप्रेती व दीपक जोशी को संयुक्त मंत्री, धीरज ओझा, गोकुल देउपा, कविंद्र सिंह, नवल चौधरी, मुकेश कुमार पांडेय, दीप चंद्र जोशी व प्रकाश जोशी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमलेश कुमार जोशी कोषाध्यक्ष, पीएस डीनिया, एमसी जोशी संरक्षक व हरीश जोशी को आडिटर चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी