पिथौरागढ़ के भाष्कर को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड

सीमांत जिले के बाक्सर भाष्कर भट्ट इस वर्ष द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:43 PM (IST)
पिथौरागढ़ के भाष्कर को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड
पिथौरागढ़ के भाष्कर को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले की बाक्सर भाष्कर भट्ट इस वर्ष द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवार्ड से सम्मानित किए जायेंगे। खेल मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए उनका नाम अनुमोदित कर दिया है।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर भट्ट भारतीय यूथ मैन एंड वूमैन बाक्सिंग टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी कई बार संभाल चुके हैं। उनकी अगुवाई भारतीय टीम पोलैंड, पैराग्वे, सर्बिया सहित तमाम देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है।

भाष्कर वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) के रोहतक केंद्र में तैनात हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों को देखते हुए उच्च प्रदर्शन निदेशक और खेलो इंडिया नार्थ जोन कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय बाक्सर स्व. हरी सिंह थापा से बाक्सिंग की बारीकियां सीखने वाले भाष्कर देश को कई बाक्सर दे चुके हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में भी लंबे समय तक बाक्सिंग प्रशिक्षण दिया है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अनुमोदित होने पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। भाष्कर के बड़े भाई डा.धर्मेद्र प्रकाश भट्ट वर्तमान में उत्तराखंड में खेल विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। ====== बेरीनाग के संदीप बने बीएसएफ में सहायक कमांडेंट

बेरीनाग: बेरीनाग तहसील के युवा संदीप सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सहायक कमांडेंट बन गए हैं। दीक्षांत समारोह में उनके माता-पिता ने उन्हें स्टार लगाए।

बेरीनाग तहसील के उडियारी गांव के रहने वाले संदीप सिंह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा से उनका चयन बीएसएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ। प्रशिक्षण के बाद बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में संदीप सिंह का बैच अलंकरण हुआ। संदीप के पिता सुंदर सिंह महरा आइटीबीपी में एएसआइ के पद पर तैनात हैं, माता दीपा देवी गृहणी हैं। संदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा गोविंद सिंह महरा, दादी नदुली देवी को दिया है। विधायक मीना गंगोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ब्लाक प्रमुख विनीता वाफिला, ग्राम प्रधान दीपा देवी, योगेश महरा ने संदीप के असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी