राईआगर में जलसंस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, लोगों में आक्रोश

पिथौरागढ़ के राईआगर क्षेत्र में जलसंस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 05:02 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
राईआगर में जलसंस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, लोगों में आक्रोश
राईआगर में जलसंस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, लोगों में आक्रोश

बेरीनाग, जेएनएन: विकासखंड के राईआगर क्षेत्र में जलसंस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जलसंस्थान की टंकी के पास लोगों द्वारा मकान बनाया जा रहा है। इसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने उपजिलाधिकारी से इसकी शिकायत कर शीघ्र सरकारी भूमि में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

राईआगर के पास स्थित जलसंस्थान के टैंक से आसपास के इलाके के साथ ही सैकड़ों परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में टैंक के आसपास अवैध कब्जा कर कुछ लोगों द्वारा भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन का छज्जा टैंक से ढक दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वन सरपंच दान सिंह भंडारी, आनंद सिंह, दान सिंह, लक्ष्मण सिंह, किशन सिंह आदि ने एसडीएम व जलसंस्थान के अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर अविलंब इस ओर उचित कार्रवाई करने की मांग की। =========== राईआगर में जलसंस्थान के टैंक पर अतिक्रमण की सूचना मिली है। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित को नोटिस दे दिया गया है। शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

- महेश सिंह रौतेला, अवर अभियंता, जलसंस्थान, बेरीनाग।

chat bot
आपका साथी