हरेला पर्व पर दो घंटे में डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा एशियन सत्कर्मा मिशन

एशियन सत्कर्मा मिशन पिथौरागढ़ द्वारा आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व पर वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST)
हरेला पर्व पर दो घंटे में डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा एशियन सत्कर्मा मिशन
हरेला पर्व पर दो घंटे में डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा एशियन सत्कर्मा मिशन

पिथौरागढ़, जेएनएन : एशियन सत्कर्मा मिशन द्वारा आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व पर वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। मिशन की ओर से पर्व के अवसर पर दो घंटे में जनपद के विभिन्न स्थानों पर डेढ़ लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।

रविवार को मिशन के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान के लिए मिशन के सदस्यों को पौधे देकर रवाना किया। स्वामी वीरेंद्रानंद ने बताया कि मिशन की ओर से जनपद भर के विभिन्न देवालयों, स्कूलों, पंचायत घरों, चिकित्सालयों, जंगलों आदि स्थानों पर फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। मिशन द्वारा दो घंटे में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के मुख्य अतिथि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ. दिनेश उपाध्याय होंगे। अभियान के लिए एशियन के शिक्षक, पूर्व छात्र व मिशन के सदस्यों को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी