शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आशा-आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

स्कीम वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर सीमांत जिले की आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 05:54 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:16 AM (IST)
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आशा-आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आशा-आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, जेएनएन: स्कीम वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर सीमांत जिले की आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बरसात के बीच वर्कर्स ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद शारीरिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए धरने पर बैठे वर्कर्स ने कहा कि सरकार उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन दे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रस्ताव को वे स्वीकार नहीं करेंगी। हड़ताल समाप्ति पर वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रा देउपा, पिंकी कलौनी, निर्मला पाल, लीला जोशी, राजेश्वरी जोशी, गोदावरी देवी, मंजू, नमिता देवी, भागीरथी पांडे, सविता नगरकोटी, उमा कन्याल, हेमलता सौन, सरस्वती देवी आदि शामिल थे।

डीडीहाट: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने रविवार को तीसरे दिन तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। वर्कर्स ने कहा कि सरकारी उपेक्षा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। थल क्षेत्र में भी धरना-प्रदर्शन के बाद तीन दिवसीय हड़ताल खत्म हो गई।

गंगोलीहाट: आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स की तीन दिवसीय हड़ताल रविवार को धरना-प्रदर्शन के साथ समाप्त हो गई। वर्कर्स ने संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में उमा मेहरा, सुमन देवी, सविता देवी, रेखा सौन, रेखा पंत, देवकी देवी, राधिका देवी, गंगा देवी, गीता पंत, मुन्नी भाटिया, तारा देवी, सुनीता उप्रेती, ललिता खाती, शोभा देवी, कमला भंडारी आदि शामिल थी।

बेरीनाग: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन यहां भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दो हजार से कुछ नहीं, अठारह हजार से कम नहीं के नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। ब्लॉक अध्यक्ष सावित्री पंत ने कहा कि यदि शीघ्र आशा वर्कर्स की मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में तारा, पुष्पा, पूनम, जानकी, सुनीता, पार्वती, निर्मला, माधवी, विमला, क्षमा, आशा, आनंदी, हेमा, गंगा, गीता, सुनीता, पुष्पा आदि शामिल थे।

थल: तहसील कार्यालय में आशा वर्कर्स ने दो घंटे धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। जिसमें इंद्रा देवी, विमला कार्की, कमला धानिक, कृष्णा कन्याल, मीरा जोशी, ज्योति पुनेठा, कमला देवी, राधा लोहनी, तारा देवी, गंगा देवी, रेखा, इंद्रा नेगी, अनीता आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी